Breaking

चमचमाती कार में भी चीते सी निगाह वाले उप निरीक्षक को धोखा न दे पाया...पकड़ा गया अवैध शराब तस्कर...गोहलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

 अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव अंग्रेजी , 90 पाव देशी शराब कीमती 62 हजार रुपए  की  एवं अल्टो कार जप्त




अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक मंयक यादव ,आरक्षक संजीव एवं देवकीनंदन की सराहनीय भूमिका रही।

           पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


          आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में  थाना गोहलपुर की टीम को अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त एक आरोपी को रंगे हाथ पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

              थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम ने बताया कि आज दिनाॅक 7-5-21 के प्रातः लगभग 7-30 बजे अमखेरा रोड पर संस्कार परिसर के पास पुलिस को देखकर अमखेरी की ओर से आ रहा अल्टो कार का चालक कार मोडकर वापस जाने लगा संदेह होने पर घेराबंदी कर कार को रोका एवं कार के चालक से नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विनोद उर्फ जानकीलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी झण्डा चैक कांचघर बताया, कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की के अंदर 6 पेटियों मे बम्बे स्पेशल विस्की के 300 पाव एवं कार के पीछे की सीट पर रखी 2 पेटी मे 90 पाव देशी शराब कीमती 62 हजार 350 रूपये की रखी मिली जिसे मय कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 0525 के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहाॅ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

क्या कहते है सितारे