Breaking

शोपियां में सुरक्षा बलों ने अल-बद्र के 3 आतंकियों को मार गिराया; एक दहशतगर्द ने सरेंडर किया



श्रीनगर:दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कनिगम इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 3 आतंकी मारे गए। वहीं, एक आतंकी के सरेंडर करने की खबर है। उसकी पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हाल ही में अल-बद्र जॉइन किया था
पुलिस ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की खबर थी। इनकी घेराबंदी की गई। कोशिश थी कि चारों सरेंडर कर दें, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उनमें से तीन आतंकी मारे गए और एक ने सरेंडर किया। ये चारों दहशतगर्दों हाल ही में अल-बद्र आतंकी संगठन में शामिल हुए थे।

4 मई को भी 2 आतंकी मारे गए थे
इससे पहले 4 मई को सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। एनकाउंटर बारामूला के सोपोर में नाथीपोरा इलाके में हुआ था। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। मारे गए आतंकियों में से एक पिछले महीने हुई 2 पार्षदों की हत्या में भी शामिल था। पिछले महीने शोपियां के हादीपोरा में ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

क्या कहते है सितारे