Breaking

कई बड़ी मल्टी नेशनल कंपनियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बंद किए विज्ञापन

नई दिल्ली । डियाजियो, एयरटेल, पेप्सिको, कोकाकोला और एडीडास जैसी कंपनियों ने भारत में पिछले दो महीनों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। इससे इन प्लेटफॉर्म पर कंपनी के विज्ञापन नहीं दिख रहे हैं। ऐसा लगता है मानो इन कंपनियों ने फेसबुक को अनफ्रेंड कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग इन कंपनियों को आपत्तिजनक कंटेंट से जोड़कर न देखें। डियाजियो इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अभी भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन रोक दिया गया है।
डियाजियो इंडिया के प्रवक्ता ने कहा 1 जुलाई से हमने पूरी दुनिया में बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले विज्ञापन को रोक दिया है। हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस मुद्दे पर बात करते रहेंगे कि वह विवादित कंटेंट के साथ कैसे डील कर रहे हैं। इस कदम के पीछे कई वजह हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर विवादित कंटेंट, हेट स्पीच और गलत जानकारी फैलाने वाली पोस्ट तो है ही, साथ ही कोरोना वायरस भी इसकी एक वजह है।
कोरोना के चलते बहुत सी कंपनियों ने विज्ञापन पर खर्च करने के बजाय सामाजिक मुद्दों के लिए खर्च करना शुरू कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक इंडिया के कुछ वरिष्ठ पब्लिक पॉलिसी अधिकारियों ने एक नेता की हेट स्पीच पोस्ट को हटाने का विरोध किया था, जो उनका एक पार्टी की ओर झुकाव दिखाता है। अधिकतकर विज्ञापनदाता फेसबुक के साथ मिलकर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि फेसबुक पर पारदर्शिता के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कोई हेट स्पीच न डाले।

Post a Comment

Previous Post Next Post

क्या कहते है सितारे