नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) का कोरोना वायरस से शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया. तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली शहाबुद्दीन का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.
हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में था बंद
मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) हत्या के मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में आजावीन कारावास की सजा काट रहा था. शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं. 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उसे बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ लाने का आदेश दिया था.
